
धनबाद:21जून को वरीय पुलिस अधीक्षक को गोपनीय सूचना मिली कि भुनेश्वर धनबाद स्पेशल ट्रेन सं.-02831 से दो व्यक्ति बैग में गांजा लेकर आ रहे है। वे पु.नि. सह थाना प्रभारी, धनबाद को जी.आर.पी. एवं आर.पी.एफ. से सहयोग कर छापामारी एवं बरामदगी का निर्देश दिये। पु.नि. राम नारायण ठाकुर थाना प्रभारी, धनबाद अपने साथ के पदाधिकारी पु.अ.नि.सुजीत कुमार सिंह, पु.अ.नि. ललित रंजन भगत एवं सशस्त्र बल तथा जी.आर.पी.एवं आर.पी.एफ.पोस्ट धनबाद के पदाधिकारियों से सहयोग कर एक टीम का गठन किया तथा कुछ पदाधिकारी को सिविल में भी लगाया गया था। रिसिवर को पकड़ने के लिए पुलिस पदाधिकारी के द्वारा रेलवे प्लेटफॉर्म नं.-05 से धनबाद रेलवे परिसर शुलभ शौचालय के पास तक संदिग्ध का पीछा किया गया, परन्तु कोई रिसिवर नहीं मिलने पर सुलभ शौचालय के पास दोनो संदिग्धों से विधिवत पूछताछ एवं तलाशी लेने पर सावन कुमार के स्काई ब्लू कलर के सफारी ट्रॉली में एक-एक किलो ग्राम का रैप किया हुआ तेरह पैकेट तथा शम्भु पासवान के ग्रे कलर के सफारी ट्रॉली में एक-एक किलो ग्राम का पन्द्रह पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसे विधिवत जप्ती सूची बना कर जप्त किया गया है तथा सावन कुमार एवं शम्भु पासवान को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग अंकुल उड़िसा से माल प्राप्त कर बनारस डिलेवरी कराने ले जा रहे थे। जप्त 28 किलो ग्राम गांजा की वर्तमान बाजार मूल्य 4,20,000/- (चार लाख बीस हजार) रूपये होगी।इस सन्दर्भ में पु.नि. राम नारायण ठाकुर, थाना प्रभारी, धनबाद के बयान पर दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध काण्ड दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त में 1. सावन कुमार, उम्र 26 वर्ष, पे०-सुरेन्द्र रविदास एवं 2. शम्भु पासवान, उम्र 25 वर्ष, पे०-कपील पासवान, दोनो ग्राम-ओन्दा, थाना-सारे, जिला-नालन्दा (बिहार शरीफ), बिहार हैं।बरामद समान-दो सफारी ट्राली में एक-एक किलो ग्राम का 28 पैकेट गांजा, कुल गांजा का वजन-28 किलो ग्राम।छापामारी दल के सदस्य1. पु.नि. राम नारायण ठाकुर, थाना प्रभारी, धनबाद,2. पु.अ.नि. सुजीत कुमार सिंह, 3. पु.अ.नि.ललित रंजन भगत, धनबाद थाना4. पु.अ.नि. कुन्दन कुमार एवं5. पु.अ.नि.अभाष चन्द्र दोनो आर.पी.एफ.6. पु.अ.नि. कैलाश प्रसाद महतो, जी.आर.पी. थाना एवं सशस्त्र बल।