धनबाद : 30 जनवरी को भाकपा-माले धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख साथियों की एक बैठक ऐल सी रोड हीरापुर स्थित सम्राट चौधरी के आवासीय कार्यालय में जिला सचिव बिंदा पासवान के अध्यक्षता एवं संचालन सुभाष चटर्जी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि इस बार के चुनाव धनबल को परस्कर कर जन बल शक्ति ही मुख्य रूप से जीतेगी, और यह तमाम चीज को जनता को तय करनी है, निरसा विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी ने कहा कि इस बार का नगर निगम क्षेत्र 55 वार्ड में पार्टी के द्वारा समर्थित उम्मीदवार लड़ेगी और जीतेगी, एक समान विचारधारा प्रगतिशील जो जनता की आवाज को सही जगह पहुंचा सके तथा निगम क्षेत्र का सर्वांगीणक विकास करें, वैसे ही उम्मीदवार को जनता से जीतने की आह्वान किया, बैठक में मुख्य रूप से हरिप्रसाद पप्पू, नीताई महतो, कार्तिक प्रसाद, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, विजय पासवान,कल्याण घोषाल, जयदीप बनर्जी, देवाशीष पासवान, भूषण महतो, सोनू गराय, विकास साव, गुड्डू रजक, राजेंद्र पासवान,राजेश बेरवा, दिलीप राम, रंजीत दास, कल्याण चक्रवर्ती, अजय महतो, पवन , करण पासवान,आदि लोग शामिल थे।