जिला विधिक सेवा प्राधिकार धनबाद के माननीय सचिव महोदय जी के आदेश अनुसार आज दिनांक 22 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस के अवसर पर लोगों को जल के महत्व के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन भूदा बस्ती में किया गया। SDG-6 स्वच्छ पेयजल- लोगों को जल के महत्व के बारे में अवगत कराया गया साथ ही पानी की बचत करना, वर्षा जल को संरक्षित करना , पानी के बर्बादी को रोकना। पहाड़ों, भूमिगत जल ,नदियों, तालाबों , जल संबंधी स्रोतों का रक्षा और पुनर्स्थापना करना ताकि पेयजल संकट और सुखा जैसी स्थिति से बचा जा सके। SDG-5 लैंगिक समानता – महिलाओं का मौलिक अधिकार है बाल विवाह, बाल श्रम, घरेलू हिंसा ,डायन प्रथा, भेदभाव जैसे सभी रूपों को समाप्त करना l गरीबों की समाप्ति, स्वस्थ जीवन, लैंगिक समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा, का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। अधिकार मित्र:- अजय कुमार यादव (तोपचांची पंचायत) संदीप कुमार ( जी आर पी थाना) कमल किशोर ( काली पहाड़ी पंचायत मैथन )ने ग्रामीणों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया गया, लोक अदालत ,नेशनल लोक अदालत, मध्यस्थता, निशुल्क अधिवक्ता, तथा टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क करने को कहा गया।