धनबाद,नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में प्रथम प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित रहने वाले 239 कर्मियों पर कार्रवाई की गई है।जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रशिक्षण में गैरहाजिर पाए गए 239 कर्मियों को शो-कॉज नोटिस जारी किया है। ये सभी कर्मी मतदान कार्य के लिए प्रतिनियुक्त किए गए थे और उन्हें नियुक्ति पत्र पूर्व में ही भेजा जा चुका था, इसके बावजूद निर्धारित तिथि पर वे प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित नहीं हुए।उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन जैसे अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य में प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहना स्वेच्छाचारिता, लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता का परिचायक है, साथ ही यह संवैधानिक दायित्वों का उल्लंघन भी है।उन्होंने सभी अनुपस्थित 239 कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण कार्मिक कोषांग में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। समय पर जवाब नहीं देने की स्थिति में आगे की कठोर कार्रवाई की जाएगा ।