धनबाद : सांसद ढुलू महतो गोपाष्टमी पूजा के पहले गंगा गौशाला कतरास पहुंचकर आज गौशाला परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला के विभिन्न हिस्सों की स्थिति का जायजा लिये और विशेष रूप से मुख्य द्वार के गेट की जर्जर अवस्था पर चिंता व्यक्त की।माननीय सांसद महोदय जी ने इस अवसर पर घोषणा की कि वे अपने सांसद निधि से गोपाष्टमी पूजा से पूर्व गंगा गौशाला के मुख्य द्वार पर भव्य नया गेट लगवायेंगे, ताकि श्रद्धालुओं और आगंतुकों के स्वागत के लिए उपयुक्त व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। उन्होंने गौशाला समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा समाज के नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक है, तथा ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। गौशाला प्रबंधन समिति ने सांसद महोदय जी को धार्मिक पट्टा भेंट कर सम्मानित किया और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से गौशाला की व्यवस्थाओं में सुधार होगा और आगामी गोपाष्टमी पर्व को और भव्य रूप से मनाया जा सकेगा।