धनबाद जिला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत 18 संविदा पदों पर कुल 141 लोगों की नियुक्ति के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।संविदा पर जिन पदों के लिए बहाली की जाएगी, उनमें एनएनएम, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, एलटी, न्यूट्रिशनल काउंसलर, एएनएम, नर्स, कुक, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, साइकेट्रिक नर्स, साइकेट्रिक सोशल वर्कर, डीआरटीबी सेंटर एसए, डीआरटीबी काउंसलर, डीओटीएस प्लस टीबी-एचआईवी सुपरवाइजर और जिला पीपीएम को-ऑर्डिनेटर के पद शामिल हैं।इस भर्ती का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाना है, ताकि आम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।