धनबाद के गोविंदपुर स्थित बागसूमा में भीषण सड़क हादसा हुआ है बताया जा रहा है चंदूड़ीह पंचायत बड़ा नवाटांड के साजिद और इरफान फुटबॉल मैच देखने के लिए जंगलपुर जा रहे इसी दौरान वेलोग ट्रक जिसका नंबर wb 11d4616 से टकरा गए जिससे मौके पर ही इरफ़ान की मौत हो गई वहीं साजिद का एक पैर कट गया जिसके बाद आनन फ़ानन में दोनों को ग्रामीणों ने धनबाद के snmmch लाया जहाँ साजिद का इलाज किया जा रहा है वहीं इरफ़ान की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच काफ़ी आक्रोश देखने को मिल रहा ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया है और मुआवजे की माँग कर रहे है ।