बरवाअड्डा बाजार समिति मंडी परिसर में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां पर अज्ञात अपराधियों ने व्यापारी श्याम भीमसरिया के साथ मारपीट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया है।जानकारी के अनुसार अपराधियों ने व्यापारी पर गोली चला दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद अपराधी व्यापारी का बैग लेकर फरार हो गए। घायल श्याम भीमसरिया को तत्काल जालान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। इलाके में दहशत का माहौल है।