धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो ने आज श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया।उन्होंने पदाधिकारियों को मतदान प्रतिशत बढ़ाने के टिप्स दिए। साथ ही पूर्वाह्न 7 बजे से मतदान शुरू कराने को कहा। उन्होंने मतदान पदाधिकारियों से मतपेटिका को सील करने के तरीके, शाम 5 बजे के पश्चात मतदाताओं की लाइन रहने पर टोकन देने के तरीके, तृतीय एवं चतुर्थ मतदान पदाधिकारी के कार्य, मतदाता को अमिट स्याही लगाने आदि की जानकारी ली। एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में मतदान केंद्रों के लिए गठित पोलिंग पार्टियों का प्रशिक्षण जारी है। धनबाद नगर निगम के सभी 55 वार्ड के लिए कुल 1075 पोलिंग पार्टी तथा चिरकुंडा नगर परिषद के लिए कुल 50 पोलिंग पार्टी बनाई गई है। प्रतिदिन 10 कमरों में संचालित प्रशिक्षण में 1200 मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण के बेहतर संचालन में मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण, श्री संजय कुमार, श्री राज कुमार वर्मा, श्री कुमार वंदन, श्री उमेश लाल, श्री संतोष कुमार, श्री रामलखन कुमार, श्री दयामय गोराईं, श्री मदन प्रसाद नायक, श्री बृजभूषण पाण्डेय, श्री ब्रज किशोर चौबे आदि तत्पर रहे।