रेल कर्मचारियों के प्रमोशन, कैडर संरचना एवं सीनियारिटी से संबंधित हुई सकारात्मक बातें धनबाद: शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ ,धनबाद रेल मंडल का प्रतिनिधमंडल रेल प्रबंधक अखिलेश कुमार मिश्रा से मिल कर नव वर्ष की बधाई दी, साथ ही रेल कर्मचारी के प्रमोशन ,कैडर संरचना एवं सीनियरिटी से संबंधित समेत कई विषयों पर सकारात्मक वार्ता हुई।इस अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र कुमार कंचन सह प्रभारी धनबाद मंडल एवं जिला मंत्री धर्मजीत चौधरी भारतीय मजदूर संघ धनबाद की गरिमामय उपस्थिति रही।वार्ता में वंश नारायण, गौतम कुमार, सूरज कुमार, शिवजी पांडे भी उपस्थित रहे।