*उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने देर रात बलियापुर थाना क्षेत्र के भिखराजपुर का दौरा किया। जहां रामनवमी पर निकाले गए अखाड़ा जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा उपद्रव किया गया था। उपायुक्त ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रिण में कर लिया। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात कर दिए गए हैं।उन्होंने कहा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उपद्रव में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में पुलिस गश्त जारी है। लोगों से अपील की है कि शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें।मौके पर सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, डीएसपी श्री शंकर कामती, श्री अरविंद कुमार सिंह, एसडीपीओ सिंदरी श्री आशुतोष सत्यम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।