*निगम से संबंधित शिकायत निवारण हेतु सार्वजनिक शिकायत पोर्टल का किया उद्घाटन*26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे के साथ बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से निगम से संबंधित शिकायत निवारण हेतु सार्वजनिक शिकायत पोर्टल का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने कहा कि निगम क्षेत्र के नागरिक अपनी शिकायत क्यूआर कोड को स्कैन कर होल्डिंग नंबर डालकर अपनी शिकायत पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। यह एक अच्छी पहल है नगर आयुक्त द्वारा। इस पोर्टल के माध्यम से सभी कर्मी एवं पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है ताकि तय समय सीमा पर आम जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित हो।वहीं डीएमसी मॉल के निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के द्वारा इस मॉल का उद्घाटन किया गया था, आज इस मॉल को आम लोगों के लिए प्रारंभ कर दिया गया है। यह मॉल काफी प्राइम प्राइम लोकेशन में है, इस मॉल में कुल 69 दुकान हैं। इसके अलावा मॉल में रूफटॉप रेस्टोरेंट, ओपन फूड कोर्ट, कॉफी हाउस आदि जैसे कई और प्रतिष्ठान खोलने की संभावना है। इस मॉल में लगभग 100 से 150 फैमिली को रोजगार मिलेगी। कुछ दुकान अभी ऑक्शन में है, जिसे बहुत जल्द पूरा कर बेहतर से बेहतर फैसेलिटीज उपलब्ध कराई जाएगी।मौके पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज तथा अनुमंडल पदाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, सिटी एसपी श्री ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।