उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के मार्गदर्शन में *आदर्श सहिया, स्वस्थ समाज* के लिए आयोजित चार दिवसीय सहिया प्रेरणा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ।इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री सन्नी राज ने समाहरणालय के प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया। उन्होंने सभी सहिया को बैग, टॉर्च, छाता एवं पानी की बोतल युक्त प्रोत्साहन किट वितरित की।उन्होंने सहियाओं को संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा कुपोषित बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में भेजने का निर्देश दिया। साथ में प्रशिक्षण में सिखाई गई सभी गतिविधियों को शत प्रतिशत लागू करने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना और समुदाय में जागरूकता बढ़ाना था। यह पहल न केवल सहिया के कौशल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नींव को भी मजबूत करती है।