धनबाद में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया गया है। प्रभात कुमार की अध्यक्षता में हुई अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए।बैठक में सामने आया कि फरवरी महीने में 369 नए आपराधिक मामले दर्ज हुए, जबकि 402 मामलों का निष्पादन किया गया। पुलिस की कार्रवाई के चलते लंबित मामलों की संख्या में बड़ी गिरावट आई है। पिछले साल जहां 4300 केस लंबित थे, वहीं अब यह घटकर 1999 रह गए हैं।पुलिस ने बताया कि आर्म्स एक्ट के 5 मामलों में अपराधियों को सजा दिलाई गई है। साथ ही फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित करने का निर्देश भी दिया गया है।आने वाले त्योहार ईद और रामनवमी को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था और चौकसी बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं।🚦 ट्रैफिक नियमों पर सख्तीएसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए नया निर्देश देते हुए कहा कि अब #बाइक_पर_पीछे_बैठने_वाले_व्यक्ति #को_भी_हेलमेट_पहनना_अनिवार्य #होगा। नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।धनबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।