अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स में बाल दिवस का उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर अनुवा अकादमी ऑफ़ फाइन आर्ट्स के अध्यक्ष श्रीमती अनुवा घोष ने माल्यार्पण कर की। इस अवसर पर अकादमी के निर्देशक डॉ•विक्टर घोष ने पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़ा हुआ प्रेरक प्रसंग बताया और बच्चों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।छात्राओं ने झारखण्ड के रजत जयंती के शुभ अवसर पर लोग चित्र पर आधारित आर्ट कैंप का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अपने भावनाओं को कैनवास में उतारा। इस आर्ट कैंप में छात्राओं ने अपनी कल्पना और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।अकादमी प्रबंधन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं के लिए पारंपरिक स्वादिष्ट भोज का आयोजन किया गया, जिसने उत्सव के माहौल को समृद्ध किया। अध्यक्ष श्रीमती अनुवा घोष ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनका विकास हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिभा का विकास होता है।कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक घोष का अहम भूमिका रही। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन किया और सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अकादमी के अभिभावक भी उपस्थित थे।