बचाव कार्य में देरी होने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 32 किया जामस्नान के दौरान दामोदर नदी में बहे थे नौ युवक तीन को ग्रामीणों ने बचाया था, जबकि छह थे तापताधनबाद। बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान महुदा थाना क्षेत्र के दामोदर तेलमच्चो ब्रिज के पास स्नान करने गए भीम कनाली के पांच युवक एवं भूली के चार युवक पानी के तेज बहाव में बह गए थे। जिसमें से तीन युवकों को स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद पानी से सुरक्षित निकाल लिया था। घटना की खबर जंगल की आग की तरह फैलते ही हजारों लोगों की हुजूम दामोदर नदी के तट पर जुट चुकी थी।बुधवार को संध्या 4:00 बजे भुली के विजय यादव नामक युवक का शव स्थानीय गोताखोरों ने बरामद किया था।देर शाम तक भूली के तीन युवक एवं भीमकनाली के दो युवको का शव बरामद नहीं हो सका था। मौके पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो एवं बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू धनबाद उपायुक्त से बात कर एनडीआरएफ टीम मंगाने की बात कही थी।गुरुवार को एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंचने और राहत तथा बचाव कार्य में देरी होने के कारण भीम कनाली के युवक सनी रविदास जो पानी की तेज बहाव में बह गया था उनके परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 32 को सुबह लगभग 9:30 बजे जाम कर दिया। 1 घंटे के बाद महुदा थाना की पुलिस के अलावे आधा दर्जन थाने के पुलिस एवं बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू घटनास्थल पर पहुंचे एवं जाम कर रहे परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। सड़क जाम के कारण नेशनल हाईवे 32 के दोनों किनारो पर लगभग तीन से चार किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।परिजनों एवं ग्रामीणों का कहना था कि जिला प्रशासन के द्वारा राहत बचाव कार्य में ध्यान नहीं दिया जा रहा है काफी देर हो चुकी है घर में चूल्हे नहीं जले हैं परिजन रो-रोकर परेशान है जब तक एनडीआरएफ की टीम नहीं आएगी तब तक जाम नहीं हटेगा।गनीमत रहेगी भीम कनाली से स्नान करने आए युवक सनी कुमार का शव लगभग 11:30 तेलमच्चो पुल के निचे से बरामद कर ली गई। जिसके बाद परिजनों ने सड़क जाम हटा दिया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली। दूसरी और भुली से लापता चार युवको का शव मे जहां बुधवार को विजय यादव को शव मिल गया था, वहीं दूसरी ओर गुरुवार को सुबह में दामोदर के कुंजी बोरवा घाट में भुली के रोहन कुमार यादव 19 वर्ष पिता दिनेश कुमार का शव एवं भुली के रोहित यादव शव बरामद हुआ। जबकि अनिश यादव एवं भीम कनाली के सुमित का शव खबर लिखे जाने तक लापता है।