उत्तर प्रदेश पुलिस में अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर राजीव कृष्णा (DGP) ने बड़ा कदम उठाया है। समीक्षा बैठक के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए 5 थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर करने और 2 डिप्टी एसपी के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए।DGP ने पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें पुलिस मुख्यालय से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही प्रदेश भर के पुलिस कमिश्नर, ADG जोन, IG/DIG रेंज और SSP/SP वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।इन अधिकारियों पर हुई कार्रवाई:* वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार* गोरखपुर के कैम्पियरगंज थाना प्रभारी जीतेन्द्र सिंह* कन्नौज के छिबरामऊ थाना प्रभारी विष्णुकान्त तिवारी* बाराबंकी के रामसनेहीघाट थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद शुक्ला* जौनपुर के सिकरारा थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंहइन सभी को संबंधित क्षेत्रों में दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के चलते लाइन हाजिर किया गया है।इन अधिकारियों पर जांच:* बाराबंकी के CO ट्रैफिक आलोक कुमार पाठक* जौनपुर के CO ट्रैफिक गिरेन्द्र कुमार सिंहइन दोनों अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं।DGP ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था और सड़क सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।