देवघर (झारखंड): –देवघर नगर थाना पुलिस ने पिछले 05 नवंबर को हुई लूट की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। लुट कांड मामले में नगर थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला नगर थाना कांड संख्या 504/25 के तहत दर्ज किया गया था। कांड के अनुसंधान के दौरान यह पता चला कि लूट की घटना में शामिल सीमा कुमारी नामक महिला ने पीड़ित को बहला-फुसलाकर अपने आपराधिक मित्रों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :–गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निम्नलिखित है:–01)राजा चौधरी उर्फ राजू महथा (23 वर्ष) – पिता: मुन्नू चौधरी उर्फ भुल्लू महथा।02)मनीष कुमार (25 वर्ष) – पिता: भुखन पासवान।03)सीमा कुमारी (21 वर्ष) – पति: राजेश कुमार (वर्तमान में देवघर नगर थाना क्षेत्र में किराए पर रहती है।पुलिस ने अभियुक्तों के पास से लूट में इस्तेमाल किए गए और लूटे गए तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।इस मामले के खुलासे और गिरफ्तारी में पुoअoनिo राजीव कुमार, ओम शरण, सुमन प्रसाद, दिलीप मुंडा और महिला/पुरुष सशस्त्र बल के जवानों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।