देवघर : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू निरंजन कुमार और अनुसेवक नूनदेव यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झारखंड की टीम द्वारा की गई।जानकारी के अनुसार एसीबी को दोनों कर्मियों द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। तय योजना के तहत जैसे ही दोनों कर्मियों ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद दोनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है।एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल टीम पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है