देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय में चौकीदार और होमगार्ड की सीधी भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले में रिक्त पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की और अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए।इसके अलावा उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े विज्ञापन जारी करने, आवेदन प्रक्रिया संचालित करने और अभ्यर्थियों के भौतिक सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित करने का आदेश दिया। यह कदम भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।