देवघर : देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में समाहरणालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवघर बाईपास मार्ग के चैनेज 0 से 49 किलोमीटर तक एनएच-133 और एनएच-114ए को जोड़ने वाले बाईपास परियोजना, साथ ही मधुपुर बाईपास नई बीजी रेललाइन परियोजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष बचे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक और उचित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परियोजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कार्य की गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।बैठक के दौरान अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली गई और जहां भी अड़चनें सामने आ रही हैं, उन्हें जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जिले में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।