राजगंज: धनबाद के राजगंज थाना अंतर्गत गोरगा गांव में सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली, जहां डिफेंडर्स ऑफ इंटरनेशनल हुमन राइट्स काउंसिल की झारखंड इकाई ने एक गरीब परिवार की बेटी के विवाह हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार के लिए यह मदद किसी संजीवनी से कम नहीं रही।परिवार की स्थिति को देखते हुए संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगे आकर विवाह के सभी आवश्यक खर्चों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। इस नेक पहल में विशेष योगदान देने वालों में भूषण राजक, उपाध्यक्ष (झारखंड), सूरज भुइयाँ, बजरंगी भुइयाँ, बनियादास भुइयाँ, गोराई मुंडा, और शिवम सिंह शामिल थे।इन सभी सदस्यों ने मिलकर सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए परिवार को सहयोग प्रदान किया, जिसकी बदौलत बेटी का विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।स्थानीय ग्रामीणों ने भी संगठन के इस कदम की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं तथा जरूरतमंदों को नई उम्मीद प्रदान करते हैं। संगठन ने आगे भी गरीब एवं असहाय परिवारों की मदद करने का आश्वासन दिया है।यह पहल साबित करती है कि यदि समाज के लोग संवेदनशीलता के साथ आगे आएं, तो किसी भी जरूरतमंद की मुश्किलें आसानी से दूर की जा सकती हैं।