वाराणसी के दालमंडी इलाके में चौड़ीकरण परियोजना को लेकर एक बार फिर ध्वस्तीकरण अभियान शुरू होने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी की ओर से सोमवार को पूरे क्षेत्र में मुनादी कराकर चिह्नित भवनों और दुकानों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। 27 मार्च से यहां दोबारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू होगी।मुनादी कर दी गई चेतावनीदालमंडी में चिन्हित मकानों और दुकानों को खाली कराने के लिए प्रशासन ने अनाउंसमेंट कराया है। ईद के बाद इस परियोजना को गति देते हुए अब कार्रवाई तेज की जा रही है।186 भवन चिन्हित, रजिस्ट्री का काम जारी• कुल 186 भवनों को चौड़ीकरण के लिए चिन्हित किया गया है• 40 से अधिक भवनों की रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है• चौक थाने में बने पीडब्ल्यूडी कैंप कार्यालय में लोग रजिस्ट्री से पहले जानकारी लेने पहुंच रहे हैंचौड़ीकरण के बाद बदलेंगी सुविधाएंध्वस्तीकरण के बाद इलाके में बुनियादी सुविधाओं का बड़ा सुधार किया जाएगा:• नई सीवर और पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी• पुराने ड्रेनेज सिस्टम की जगह आधुनिक व्यवस्था विकसित होगी• जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा650 मीटर सड़क होगी 17 मीटर चौड़ीपूर्वांचल के सबसे बड़े थोक बाजारों में शामिल दालमंडी में रोजाना बड़े स्तर पर व्यापार होता है। इस 650 मीटर लंबी सड़क को 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा, जिससे ट्रैफिक और व्यापार दोनों को राहत मिलेगी। साथ ही डक्ट और साइन बोर्ड जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।पक्के महाल यानी पुराने बनारस की तंग गलियों में शामिल दालमंडी में यह परियोजना क्षेत्र की तस्वीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।