*एसएसपी महोदय के निर्देश पर 50 बाइक पर सावर पुलिस पदाधिकारीयों व जवानों ने कई इलाकों में की सुरक्षा गश्त*धनबाद जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) श्री सुमित कुमार के नेतृत्व में धनबाद पुलिस की सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग टीम ने सोमवार को व्यापक गश्ती अभियान चलाया। सिटी हॉक्स की यह अभियानात्मक गश्त शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से लेकर संकरे मार्गों से होकर गुजरी।डीएसपी श्री सुमित कुमार ने बताया कि करीब 50 पेट्रोलिंग बाइकों के काफिले के साथ पुलिस जवानों और पदाधिकारियों ने हीरापुर, सिटी सेंटर, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार चौक, नया बाजार, वासेपुर, भूली, विनोद बिहारी चौक, कुर्मीडीह, मेमको मोड़ और स्टील गेट जैसे प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण किया। गश्त के दौरान पुलिस ने न केवल लोगों में सुरक्षा का विश्वास जगाया, बल्कि असामाजिक तत्वों को भी कड़े संदेश दिए।सिटी हॉक्स पेट्रोलिंग का उद्देश्य जिले में अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था में सुधार और आमजन के बीच सुरक्षा की भावना को और मजबूत करना है। गश्ती के दौरान पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों से संवाद भी स्थापित किया और उन्हें शांति एवं सहयोग का संदेश दिया।एसएसपी महोदय ने बताया कि ऐसे गश्ती अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।