झारखंड मुक्ति मोर्चा के 54वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद पहुंचे। बरवाअड्डा स्थित हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के आगमन से जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा जोश नजर आया। स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में तैयारियां और राजनीतिक हलचल तेज रही।