देवघर। झारखंड के हेमंत सोरेन का शनिवार को देवघर आगमन हुआ। वे आज दिनांक 27 दिसंबर 2025 को देवघर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जिला प्रशासन की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया।एयरपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक सौरभ, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासनिक गतिविधियां सक्रिय रहीं।