चंदनकियारी के सुभाष चौक पर मंगलवार करीबन साढ़े ग्यारह बजे एक जोरदार सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात तब हुआ जब एक तेज रफ्तार वाहन भारी से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार था कि वाहन में सवार लोग अंदर फंस गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की भयावहता को देखते हुए, आसपास के लोग तत्काल राहत और बचाव कार्य में जुट गए। बताया जा रहा है कि घायलों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों को वाहन का गेट तोड़ना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद, सभी चार घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल बोकारो में ईलाज चल रहा है।