
जमशेदपुर में एक युवती की पंखे से लटकी लाश मिली है। मृतका का नाम आजाद बस्ती की रहने वाली रुखसार बताया जा रहा है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक लड़की और दो कस्टमर हैं। दोनों कस्टमर लड़के हैं।पकड़े गए युवकों की पहचान ऋतुराज कुमार सिंह, पंकज कुमार के रूप में हुई है। लड़की का नाम दीपा कुमारी है। बताया जा रहा है कि चारों ने साकची थाना क्षेत्र स्थित होटल अल डोराडो में शराब पार्टी कर रहे थे।पार्टी के बाद दोनों लड़के और लड़कियां अलग-अलग कमरे में चले गए। इसी बीच दोनों लड़कियों के बीच लड़ाई होने लगी। हालांकि, लड़ाई क्यों हुई इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 504-506 से शराब की बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। घटना साकची थाना क्षेत्र का है।