बक्सर : उर्दू मध्य विद्यालय नवानगर के शिक्षक मोहम्मद मुमताज अली ने उर्दू विषय के अंतर्गत अपनी प्रभावी TLM प्रस्तुति के माध्यम से तृतीय स्थान प्राप्त कर बक्सर जिले को गौरवान्वित किया। वहीं श्वेता पांडे ने अंग्रेजी विषय में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।इन उपलब्धियों ने यह सिद्ध किया है कि बक्सर जिले के शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग, बक्सर दोनों शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है।