दिनांक 24 मार्च एवं 25 मार्च 2026 को चैत्री छठ पर्व बक्सर जिलें में मनाया जाना है। चैत्री छठ पर्व के अवसर पर छठ व्रतियों के द्वारा बडी तदाद में घाटों पर उपस्थिति रहेंगी। चैत्री छठ पर्व के मद्देनजर ट्रैफिक रूट चार्ट प्लान तैयार करने का निदेश अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर एवं यातायात उपाधीक्षक को दिया गया।शहर में अत्याधिक संख्या में संचालित हो रहे ई रिक्शा के संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर एवं यातायात उपाधीक्षक को ई रिक्शा संचालकों के साथ बैठक कर उनसे शहर के किस रूट पर ई रिक्शा का संचालन किया जाना है। इस संबंध में उनसे आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित रूट हेतु ई रिक्शा पर कलर कोडिंग कराना सुनिश्चित करेंगे। ताकि संबंधित कलर कोडिंग वाला ई रिक्शा निर्धारित रूट पर ही चल सकें। जिससे शहर में जाम की समस्या उत्पन्न न हो।गोलबंर के पास यातायात नियंत्रण हेतु अतिरिक्त होमगार्ड के जवानों को प्रतिनियुक्त करने का निदेश दिया गया।नगर परिषद क्षेत्र में यातायात प्रबंधन हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को हेल्पलाईन नम्बर जारी करने का निदेश दिया गया एवं शहर में वेडिंग जोन/पार्किंग स्थल बनाने हेतु खाली पडे़ भूमि को चिन्हित कर अविलंब कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।शहर के प्रमुख सड़क एवं चौक-चौराहों पर नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहनों को हटाने के संबंध में नियमित रूप से माइकिंग कराने का निदेश कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं यातायात उपाधीक्षक को दिया गया।शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़क एवं विद्यालय के संबंधित एक सप्ताह के अंदर साइनेज लगाने का निदेश दिया गया।कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि जिन सड़कों पर गढ़े उभर आये हो तो उसकी तत्काल मरम्मती कराने एवं जिन सड़कों पर गति अवरोधक बनाने की आवश्यकता हो वहाँ पर अविलंब स्पीड ब्रेकर बनाने का निदेश दिया गया