‘ढेला’ कोड से हो रहा था ब्राउन शुगर बिक्रीरांची। नामकुम थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर चार युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 10.73 ग्राम ब्राउन शुगर (17 पुड़िया), 103.36 ग्राम गांजा (24 पुड़िया), दो कारें, चार मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए।एसएसपी रांची को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलबगान के राम हरि गार्डन के पास युवक कारों में नशीले पदार्थ बेच रहे हैं। ग्रामीण एसपी के निर्देश पर डीएसपी (मुख्यालय) प्रथम के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। छापे में दो कारों (CHEVROLET JH01Q-8844 और KIA JH05CQ-1044) में संदिग्ध युवकों को देखा। भागने का प्रयास करने पर अमनदीप कुमार (22), अभिषेक उर्फ टाइगर उर्फ गोलू (22), हेमंत गुड़िया (20) और आयुष अनुज कुजूर (19) को पकड़ लिया गया। एक सदस्य फरार है।पूछताछ में खुलासा हुआ कि फरार सरगना बिहार के सासाराम व झारखंड के गढ़वा से नशीले पदार्थ लाकर रांची में प्रति पुड़िया 500 रुपये में बेचता था। लेन-देन ऑनलाइन होता था, ब्राउन शुगर को ‘ढेला’ कोड से संबोधित किया जाता। पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है और आरोपियों का आपराधिक इतिहास जांच रही।