बोकारो के गोमिया प्रखंड के गुरूडीह पंचायत की मुखिया सपना कुमारी को पुलिस ने आख़िरकार बरामद कर लिया है। बोकारो पुलिस और रांची पुलिस ने व्यापक खोजबीन के बाद उन्हें रांची से बरामद किया। मुखिया सपना कुमारी गत 02 अक्टूबर से अपने घर से लापता थीं।बोकारो ज़िले की सबसे कम उम्र की मुखियासपना कुमारी ने 2022 के पंचायत चुनाव में जीत हासिल की थी। वह उस समय मात्र 22 वर्ष की थीं, और इसी कारण वह बोकारो जिले की सबसे कम उम्र की महिला मुखिया बनी थीं। अपने कार्यों के कारण वह हमेशा चर्चा में रही थीं।लापता होने के बाद पूरे क्षेत्र में थी चर्चापुलिस सूत्रों के अनुसार, 2 अक्टूबर को वह घर से निकली थीं और वापस नहीं लौटीं। उनकी अनुपस्थिति या उनके ठिकाने के बारे में परिवारवालों को भी कोई जानकारी नहीं थी। मुखिया का एक बच्चा भी है। उनके अचानक लापता होने की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में यह विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ था। पुलिस ने अब उन्हें बरामद कर लिया है।