आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक, बोकारो के द्वारा मध्य विद्यालय गोविन्द मार्केट, बालीडीह में बोकारो पुलिस के द्वारा लगाए गए हथियार प्रदर्शनी के स्टाल का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस-पब्लिक का रिश्ता को और बेहतर करने हेतू साइबर सुरक्षा, महिला अपराध एवं सड़क सुरक्षा सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम भी किया गया।