बोकारो : मंगलवार को पुलिस अधीक्षक बोकारो, हरविंदर सिंह द्वारा बालीडीह ओपी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।इस दौरान उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए एसपी ने सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आम नागरिकों के साथ बेहतर व्यवहार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया।