गुप्त सूचना पर कसमार पुलिस ने आज देर शाम जोरिया बस्ती,दाँतु में संचालित जुआ अड्डे पर छापामारी कर तीन जुआरियों को दबोच लिया।कांड संख्या 87/2025 के तहत की गई इस कार्रवाई का नेतृत्व पु.अ.नि. cum थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने किया। मौके पर करीब दस लोग जुआ खेल रहे थे,लेकिन पुलिस को देखकर अधिकांश अंधेरे में भागने में सफल रहे।छापामारी के दौरान पुलिस ने जुआ स्थल से 2710 रुपये नकद, प्लेइंग कार्ड के दो पैक, काला प्लास्टिक, एक टॉर्च और दो मोबाइल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार नायक (27), रवीन्द्र नायक (26) और कैलाश नायक (40) सभी निवासी दाँतु, कसमार के रूप में हुई है।छापामारी टीम में स.अ.नि. सत्येन्द्र कुमार,पु.अ.नि. सुंदर हेम्ब्रम सहित पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।