रांची : मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से बोकारो उपायुक्त श्री अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आगामी “लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ राजकीय महोत्सव-2025” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। यह महोत्सव पीटीपीएस, ललपनिया में 4 एवं 5 नवंबर 2025 को आयोजित होगा।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और कई आवश्यक निर्देश एवं सुझाव दिए। उन्होंने आयोजन की सफलता की शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।