बोकारो(चास) : नगर पालिका (आम) निर्वाचन 2026 के अंतर्गत कृषि उत्पादन बाजार समिति चास स्थित मतगणना केंद्र में मतगणना कार्य शांतिपूर्ण माहौल में प्रारंभ हो गया। सुबह से ही केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है।इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, सामान्य प्रेक्षक श्याम नारायण राम एवं मो. सादात अनवर ने मतगणना केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास-बेरमो द्वारा मतगणना कार्य में गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने को लेकर उपस्थित सभी मतगणना कर्मियों, प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं को शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, गोपनीयता एवं सतर्कता के साथ संपन्न कराया जाए।प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी।