बोकारो रेलवे स्टेशन टेम्पो स्टैंड हत्याकांड में पुलिस को मंगलवार को सफलता मिल गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम कुमार उर्फ भोलु विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने एक माह पूर्व अपने जीजा के साथ हुई मारपीट के विवाद में सचिन यादव को गोली मारने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसके पास से देशी पिस्टल, मोबाइल और जैकेट बरामद किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।##गोलीबारी की घटना में सचिन की मौतबोकारो रेलवे स्टेशन स्थित टेम्पो स्टैंड के पास 22 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे हुई गोलीबारी की घटना में सचिन यादव की मौत हो गई थी। घायल अवस्था में उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था। मामले में मृतक के छोटे भाई मिथलेश कुमार के लिखित आवेदन पर रेल थाना बोकारो में कांड संख्या 05/26, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।##SIT का गठनघटना की गंभीरता को देखते हुए रेल एसपी जमशेदपुर के निर्देश पर डीएसपी रेल चक्रधरपुर मनीष कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम कुमार उर्फ भोलु विश्वकर्मा (26), निवासी रेलवे गोल मार्केट, बालीडीह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, मोबाइल फोन और जैकेट बरामद किया गया।##आरोपी पर 15 मामला दर्ज़ पूछताछ में आरोपी ने बताया कि एक माह पूर्व उसके जीजा धनंजय कर्मकार के साथ मारपीट की घटना को लेकर विवाद चल रहा था। घटना के दिन बहस के बाद उसने गोली चला दी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट, रंगदारी व अपहरण के 15 मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है