चास के जोधाडीह मोड़ पर एक हादसा सामने आया, जहां चिराचास थाना को हाल ही में मिली नई पेट्रोलिंग गाड़ी को एक टेलर (ट्रेलर) ने टक्कर मार दी। इस घटना में राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। टक्कर के बाद टेलर चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।फिलहाल पुलिस द्वारा वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।