
धनबाद:- स्वतंत्रता दिवस की पूर्व देशभर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के क्रम में आज धनबाद में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यह यात्रा जिले के डीआरएम चौक से आरंभ होकर रणधीर वर्मा चौक होते हुए हीरापुर स्थित विवेकानंद चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यात्रा में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे मार्ग को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।तिरंगा यात्रा के समापन स्थल विवेकानंद चौक पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि, “भाजपा द्वारा पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ताकि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो और हर नागरिक राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझे। आज धनबाद में भी इसी भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें युवाओं और बच्चों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया।”तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद नजर आया, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकी तिरंगा यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह प्रदीप मंडल शेखर सिंह मानस प्रसून अमलेश सिंह मुकेश पांडे रीता सिंह तमाल राय अमरेंद्र सिंह रूपेश सिन्हा अमरेंद्र कुमार अमित कुमार आदि शामिल हुए