बलियापुर : भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर बलियापुर के पहाड़पुर स्थित पर्जन्य बीएड कॉलेज परिसर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी ने दीप प्रज्वलन कर अटल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी का दूरदर्शी नेतृत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रेरणादायी व्यक्तित्व आज भी देशवासियों के लिए मार्गदर्शक है।तारा देवी ने कहा कि अटल जी के विचार और आदर्श सदैव राष्ट्र निर्माण के पथ को दिशा देते रहेंगे। उनका जीवन देश सेवा, सुशासन और समरसता का अनुपम उदाहरण है।दीपोत्सव के माध्यम से उपस्थित लोगों ने अटल जी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।