बलियापुर : हेमंत सोरेन के कल बड़दाहा स्थित पूर्व विधायक आनंद महतो के फार्म हाउस आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इस संबंध में नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, सिटी एसपी तथा संबंधित थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से हलीपेट क्षेत्र का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासनिक टीम के अन्य अधिकारी और पुलिस बल भी मौजूद रहे।