2 अक्टूबर को हुई घटना के सिलसिले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आलोक सिंह को रामघाट चौराहे पर मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली मारी गई थी। पुलिस ने मोहित पाण्डेय, धर्मवीर पाण्डेय, सूरज निषाद और अताउल्लाह खान को आज गिरफ्तार किया। पुलिस ने इन चारों के पास 1 देशी तमंचा और एक खोखा 315 बोर व 1 पिस्टल 32 बोर के अलावा 4 जिंदा कारतूस 32 बोर और 1 अपाची मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रमुख रूप से अयोध्या कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज शर्मा, उ०नि० शेखर नाथ सिंह, उ०नि० आकाश कनौजिया, स्वॉट/सर्विलांस टीम के अमरेश त्रिपाठी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। माना जा रहा है कि पुलिस घटना से जुड़े अभी अन्य कई लोगों को गिरफ्तार कर सकती है।