झरिया : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में एक महिला ने स्थानीय युवक पर दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता कविता पासवान ने झरिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 17 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान शशि पासवान, गुलाम पासवान और बटुक पासवान जबरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। शोर सुनकर जब उसके पति बाल्मिकी पासवान ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे भी बुरी तरह पीटा और घर से बाहर निकालकर मारपीट की। इतना ही नहीं, पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी स्नेहा कुमारी को भी जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे पूरा परिवार दहशत में है।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।