दुमका: संथाल परगना प्रमंडल में केंदू पत्ती संग्रहण दर में वृद्धि को लेकर आयोजित बैठक में वर्ष 2026 के लिए नई दर पर सहमति बन गई है। प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में वर्तमान दर 1883 रुपये प्रति मानक बोरा पर चर्चा करते हुए कहा गया कि बढ़ती मजदूरी और अन्य लागतों को देखते हुए इसमें बदलाव जरूरी है। इसके बाद सभी सदस्यों ने एकमत से नई दर 2014 रुपये प्रति मानक बोरा निर्धारित करने का निर्णय लिया।यह नई दर सरकारी और रैयती दोनों भूमि पर समान रूप से लागू होगी। बैठक में यह भी कहा गया कि इस निर्णय से केंदू पत्ती संग्रहकर्ताओं की आय में वृद्धि होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा।