धनबाद वार्ड 30, छठ तालाब मनईटांड़ ,अमरनाथ सरकार ने नामांकन कर रैली के जरिए दिखाई ताकत, समर्थकों का उमड़ा सैलाबधनबाद : नगर निगम चुनाव के मद्देनजर धनबाद में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को वार्ड नंबर 30 की पार्षद प्रत्याशी अमरनाथ सरकार ने भारी जनसमर्थन के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे की धुन पर निकली विशाल रैली ने उनकी चुनावी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया।