लातेहार : भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने लातेहार में बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी की टीम ने लातेहार जिला परिषद के बड़ा बाबू संतोष सिंह को 65,000 रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की इस कार्रवाई के बाद जिला परिषद विभाग में हड़कंप मच गया है।आगे की कार्रवाईघूस लेते पकड़े जाने के बाद एसीबी बड़ा बाबू संतोष सिंह को अपने साथ पलामू ले गई है। सूत्रों के अनुसार, एसीबी की टीम द्वारा संतोष सिंह के जपला और रांची स्थित आवासों पर भी छापेमारी की जा रही है। यह छापेमारी रिश्वतखोरी के मामले से जुड़े अन्य सबूतों को जुटाने के लिए की जा रही है।एसीबी की इस लगातार कार्रवाई से सरकारी विभागों में अवैध लेनदेन करने वाले कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल है।