दुमका पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदलदुमका पुलिस प्रशासन में एक बार फिर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।तबादले के तहत किसी को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है तो किसी को प्रमंडल निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। सभी अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है।प्रशासनिक दृष्टिकोण से यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है।