*टुण्डी अलकुसिया जोरिया जंगल के समक्ष मिश्रा बस एवं ट्रेलर में हुई जोरदार भिड़ंत।।* *टे्लर चालक के अलावा बस के एक दर्जन सवारी हुए चोटिल।।* *टुण्डी/धनबाद ।* ( नवीन चन्द्र सिंह ) आज दिनांक 29 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को टुंडी थाना अंतर्गत गोविन्दपुर गिरिडीह मुख्य मार्ग भाया टुण्डी स्थित अलकुसिया जोरिया के जंगल/कमलपुर जंगल के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना जिसमें सवारी से भरे मिश्रा बस और ट्रेलर में हुई भिड़त जिसमें बस के कई यात्री गंभीर रूप से घायल तथा ट्रेलर के चालक गंभीर रूप से केबिन में फंस गया था । जिसे टुंडी पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमाशंकर दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीण के सहयोग से अत्यंत परिश्रम के उपरान्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया तथा सीएचसी दुबराजपुर टुण्डी में प्राथमिक उपचार के उपरान्त सभी घायलों को धनबाद के शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया एक दर्जन से अधिक लोग है घायल। बस बोकारो से देवघर की ओर जा रहे थे जबकि ट्रेलर गिरिडीह से गोविन्दपुर की ओर आ रहे थे बस संख्या JH-01BT- 6310 है तथ ट्रेलर संख्या OD04T– 1817 है ।। क्षेत्रीय लोगों ने गुस्से में आकर दोपहर 03:00 बजे से संध्या 05:30 बजे तक मुख्य मार्ग अवरूद्ध रखा गया ।। बीडीओ विशाल कुमार पाण्डेय , अंचलाधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल तथा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमाशंकर के हस्तक्षेप के उपरान्त मुख्य मार्ग को ढाई घंटे के पश्चात आवागमन सुचारू रूप से किया गया ।