गोविंदपुर : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कांग्रेस नेता Md. गुलाम मुन्तका ने आरोप लगाया है कि उनके छोटे भाई गुलाम जिलानी एलियस राजा पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया।घटना सेठ सुखिराम बालिका मध्य विद्यालय के समीप रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित को अकेला पाकर घेर लिया और करीब डेढ़ घंटे तक लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की।हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला करने के साथ ही धमकी भी दी कि यदि वह बच गया तो उसे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा।हमले में गुलाम जिलानी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके आंख, कान, गर्दन, सीने, कंधे, पीठ और पैरों में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में चल रहा है।कांग्रेस नेता मो. गुलाम मुन्तक़ा ने इस घटना को बेहद गंभीर बताते हुए इसे मोब लिंचिंग जैसी हृदयविदारक घटना करार दिया और कहा कि यह कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।